कैसे करे सुबह की शुरुवात
कैसे करे सुबह की शुरुवात
How to Start the Morning
![]() |
| Dr. Gunjan Vishwakarma |
PART-1
लाइफस्टाइल में अच्छी आदतें कई बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम्स को दूर रखती हैं। ऐसी ही एक आदत है सुबह जल्दी उठने की |
ये एक आदत है सुबह जल्दी उठने की। दरअसल, कई रिसर्च ये साबित कर चुकी हैं कि हमारी नींद, प्रोडक्टिविटी और सेहत आपस में जुड़े हुए हैं। इन्हीं में ये पॉइंट भी उभर कर आया है कि जो लोग जल्दी उठते हैं, वे कई कॉमन परेशानियों से दूर रहते हैं। जल्दी उठने से हमें अपने काम पूरे करने, व्यवस्थित होने, एक्सरसाइज करने और दिन की प्लानिंग बनाने का वक्त मिल जाता है। ऐसे में सेहत और शेड्यूल, दोनों व्यवस्थित रहते हैं। यही नहीं, जल्दी उठेंगे तो सोएंगे भी जल्दी ही, जो सेहत के लिए और बेहतर है।
THE LIFE S.A.V.E.R.S. यानी ६ ऐसी आदते जिनकी मदद से आप अपनी सारी क्षमताओं का भरपूर उपयोग कर पायेंगे |
इन ६ आदतों को आप सेवेरस शब्द से याद रख सकते है |
S.A.V.E.R.S.
S का अर्थ है Silence यानी शान्ति
सुबह उठकर सर्वप्रथम ध्यान करें
मात्रा २० मिनट का गहरा ध्यान आप के मन व शरीर में शक्ति का संचार कर सकता है। सुबह का ध्यान आपकी दिनचर्या के लिए एक दिशा निर्धारित कर देता हैं। आप पूरे दिन एकाग्र, शांत व संतुलित महसूस करते हैं। तनाव आप से दूर रहता है। आप स्वतः स्वास्थ्यप्रद भोजन की तरफ बढ़ते हैं। पिछले दिन के तनावों को आसानी से छोड़ते हैं और रात में निश्चिन्त होकर सोते हैं।सुबह के ध्यान का अभ्यास आपके जीवन में बहुत से सकारात्मक परिवर्तन लाता है।
अपने घर पर ध्यान के लिए एक स्थान सुनिश्चित कर दें। इसे अपना विशेष स्थान बना लें जो आपके लिए अपने आप में रहने की जगह है, स्वर्ग है। स्वयं से एक वादा करें। आप हर सुबह यहाँ जरूर आयेगें, चाहे जो भी हो इसअभ्यास को सहज करने में कुछ समय और धीरज चाहिए। इसे अपने मन को जोर देकर ४० दिन लगातार करे। नीचे दिए कुछ सुझावों की सहायता से आप आसानी से इसे कर पायेंगें |
सुबह का ध्यान (मॉर्निंग मेडिटेशन) क्या है?
सुबह के ध्यान (Morning Meditation) के साथ अपने दिन की शुरुआत धीरे-धीरे कर सकते हैं और अधिक सफल दिन के लिए परिस्थितियों को निर्धारित करने में मदद कर सकते हैं। चाहे आप सुबह 5 बजे उठें या 10 बजे, दैनिक जागरण ध्यान को शामिल करते हुए, अक्सर अप्रत्याशित स्थितियों और चर से भरे दिन में आपका अच्छा बन सकते हैं। सबसे अधिक प्रभावी समय सुबह का ही माना जाता है। 5 से 7 के बीच का, इस अवधी में ध्यान लगाना काफी लाभदायक होता है। इसी अवधी में किए गए ध्यान अभ्यास को सुबह ध्यान लगाना कहते हैं।
सुबह के ध्यान (मॉर्निंग मेडिटेशन) का महत्व:
- जब हम अपने दिन की शुरुआत सुबह के ध्यान से करते हैं, तो हम अपने आप को कुछ भी करने से पहले पूरी तरह से जागरूक, पूरी तरह से जागृत और जीवित होने का सबसे अच्छा मौका देते हैं।
• एक नियमित सुबह अभ्यास करके, हम मन की शांति और खुशहाल रिश्तों की नीव को और भी मजबूत कर रहते हैं। इससे हमारे भीतर गंभीरता व उदारता आती है। जिसके चलते हम दयालु बनने के साथ ही हम अपने और दूसरों के लिए सोच समझकर निर्णय लेते हैं।
• वर्तमान में भाग दौड़ के कारण, हमारे जीवन में थोड़ा तनाव और दबाव आ गया है। लोग मानते हैं कि इस तरह का तनाव जीवन का एक अपरिहार्य हिस्सा है, लेकिन ध्यान हमें अपने जीवन का प्रबंधन करने में सक्षम करता है और हम अपना काम अधिक कुशलता से करने में कामयाब होते हैं। मन की सच्ची शांति हमेशा बनी रहेगी है, लेकिन हमें सबसे पहले ऐसी शांति और स्पष्टता को खराब करने वाली हर चीज को छोड़ना होगा। जैसे - हमारी उलझनें, हमारी रूहानियत, हमारी उम्मीदें, हमारे भीतर की बुराईयां।
• जब आप सुबह की ध्यान (Morning Meditation) के साथ तन व मन की शांति प्राप्त करते हैं, तो आपका दृष्टिकोण बदल जाता है और आप अपने और अपने दिन के बारे में अधिक सकारात्मक महसूस करना शुरू कर सकते हैं
कैसे करें मॉर्निंग मेडिटेशन का अभ्यास?
- एक अच्छी सुबह की शुरुआत मन की शांति से होती है। सुंदर प्रकृति तक पहुंचें जो आपको शांत करने और सुबह दैनिक आनंद लेने में मदद करता है
- शुरुआती लोगों को आमतौर पर खुद को उस ऊर्जा ’से जुड़ना मुश्किल होता है, जिसके बारे में पारंपरिक ध्यान प्रथाओं में बात की गई है। लेकिन कठिनाई को दूर किया जा सकता है यदि आप निर्देशित ध्यान के साथ अभ्यास करना शुरू करते हैं।
- मॉर्निंग गाइडेड मेडिटेशन शुरू करने का एक आसान तरीका है आपको सुबह जल्दी उठकर इलके लिए तैयार होना। इसके साथ ही यह आप अपनी वरीयताओं के आधार पर सुबह के ध्यान को अनुकूलित करने में आप स्वयं का सहायता कर सकते हैं।
- आप अपना एक ध्यान संगीत प्लेलिस्ट तैयार कर सकते हैं जिसमें से एक संगीत को आप ध्यान को समय सुन मन को शांत करने में कामयाब हो सकते हैं। इसके बाद ध्यान क्रिया को आगे बढ़ाएं
- ध्यान मुद्रा में आएं और संगीत के बीच ध्यान को अपने ज्ञानेंद्री पर साधन की कोशिश करें, जो आपको अपने सच्चे शांतिपूर्ण आंतरिक स्वयं को खोजने में मदद करेगा।
- नतीजतन, अपने दैनिक दिनचर्या में निर्देशित सुबह के ध्यान (Morning Meditation) को शामिल करके, आप अपने दिन की शुरुआत नए जोश के साथ करने में कामयाब हो जाएंगे। ध्यान को आप योग के किसी भी आसन में लगा सकते हैं। बस उस आसन में आप सहज हों। जिससे आप ध्यान लगाने में सक्षम हो सकें।
- सुबह ध्यान (मॉर्निंग मेडिटेशन) लगाने के लाभ
- मॉर्निंग मेडिटेशन करने से आपको मानसिक शांति के साथ शारीरिक शांति का भी अनुभव होता है।
- सुबह ध्यान लगाने आप स्वयं में एक नई ऊर्जा महसूस करते हैं। जिससे आप दिन भर काम करने में सक्षम रहते है यूं कहे कि आपकी बैटरी चार्ज रहती है।
- सुबह ध्यान (Morning Meditation) करने से आपके ज्ञानेंद्री को बल मिलता है और इससे आप विवेकवाल व तार्किक बनते हैं।
- ध्यान लगाने से आपकी सांस प्रक्रिया में भी सुधार होता है। इससे आप अपने सांस को भी साध सकते हैं। सांस संबंधी कुछ विकार भी सही हो जाते हैं।
- मॉर्निंग मेडिटेशन से आपके रोग प्रतिरोधक क्षमता में बृद्धि होती है। जिससे आपका शरीर कई तरह के रोगों से लड़ने में सक्षम हो पाता है।
A का अर्थ है Affirmation (Positive Thinking )
अगर आप अपने दिन की शुरुआत इन जिंदगी बदलने वाले विचारों से 30 दिन तक जिंदगी बदलने वाले positive affirmation को सुबह-सुबह सकारात्मक सोच, एहसास और विश्वास के साथ दोहराने से आपकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाएगी। तो यकीनन आपकी जिंदगी में आप चमत्कारिक रूप से बदलाव महसूस करेंगे। पॉजिटिव एफर्मेशन आपकी असंभव चीजों को संभव में बदल देंगे। यह पॉजिटिव एफर्मेशन आपको अवसाद(डिप्रेशन) से बाहर निकाल देंगे
Life Changing Positive Affirmation
3.Visualization (How to get success in our life with morning visualization)
1.सफलता पाने के लिए पहला विचार: अगर आप चाहते हो की लोग आप पे भरोसा रखें, तो सबसे पहले आपको अपने आप पर भरोसा रखना होगा. सफलता पाने के लिए आत्मविश्वाश सबसे महत्वपूर्णचीज है. रोज सुबह उठ कर विचार करे की में कुछ भी कर सकता हु. मुझे अपनीकाबिलियत पर पूरा भरोसा है. में जो चाहु वो पा सकता हूँ. में सबसे श्रेष्ठ हूँ. I am the best... I am the best... I am the best.
2.सफलता पाने के लिए दूसरा विचार: आपकी बोली में या वर्तन में असामर्थ्य और निर्बलता नहीं दिखनी चाहिए, क्योकि अगर सामने वाली व्यक्ति को पता चल गया की आप असमर्थ या निर्बल हो तो वो लोग भी आपके साथ ऐसा ही बिहेव करेंगे. जो लोग कोई कार्य या साहस उत्साह से करते है वो लोग सफलता के हक़दार होते है. आप हर सुबह सोचे की में मेरे काम को चाहता हूँ. मुझे हर काम करना अच्छा लगता है. में हर काम करने में समर्थ हूँ. में हर काम ठीक ढंग से कर पाता हूँ. I love my work.
3.सफलता पाने के लिए तीसरा विचार: आपको जिस फील्ड में सफलता चाहिए उस फील्ड में कार्य करना पसंद करे और जो कार्य आप कर रहे है वह दिल से और पूरी निष्ठा के साथ करे. आपकी योग्यता, बुद्धिमता और कर्मशीलता पर पूरा भरोसा रखे. सफलता पाने के लिए आपमें जितना भी पावर है उसे काम पर लगा दो. रोज सुबह विचार करे की में मेरा कार्य पूरी निष्ठा के साथ करता हूँ. मुझे मेरी योग्यता, बुद्धिमता और कर्मशीलता पर पूरा भरोसा है. में मेरा कार्य करने से थकता नहीं हूँ.
EXERICE (E)
सुबह के दौरान व्यायाम करने में शरीर और मन दोनों दुरूस्त रहते है और सारा दिन ताजगी महसूस होती है। पुराने जमाने से ही लोग, ब्रहममुहुर्त में उठते आ रहे है और सुबह हल्की कसरत करते है। हमारे वेदों और पुराणों में भी सुबह के व्यायाम के बारे में बतलाया गया है। सुबह के व्यायाम व कसरत के कई लाभ होते है।आपको ताजगी प्रदान करें सुबह की ताजी हवा और खिला - खिला वातावरण, सारा दिन आपको ताजगी प्रदान करता है। सुबह उठकर वर्कआउट के रूप में योगा या डांस करें, आप चाहें तो टहल भी सकते है। ऐसा करने से स्वास्थ्य सही रहेगा और शरीर में हारमोन्स भी संतुलित बने रहेगें।
अनुशासित मॉर्निग वर्कआउट करने से आपका शरीर अनुशासित रहता है। इसे करने से शरीर की सभी क्रियाएं, रक्त परिसंचरण, आदि सही तरीके से होता रहता है। अगर बीच में कभी आप वर्कआउट न भी करें, लेकिन आपकी नींद ठीक उसी वक्त खुल जाती है। आपको ठीक उसी वक्त भूख लगती है और पाचन क्रिया भी दुरूस्त रहती है। एक्सरसाइज करने से रात में नींद भी अच्छी आती है।
सही दिनचर्या का निर्माण सुबह वर्कआउट करने के लिए आप सही समय पर उठेगें और सही समय पर उठने के कारण बाकी के काम भी सही समय पर निपटते रहेगें। इसके बाद आप सही टाइम पर नाश्ता कर लेगें। शरीर में खाने का पाचन भी सुचारू रूप से होगा। इसके अलावा, शरीर का क्रियान्वयन भी अच्छी तरह होगा। पाचन सम्बंधी किसी भी समस्या के होने पर मार्निंग वर्कआउट लाभकारी होता है।
शेड्यूल एक बार आप सुबह का वर्कआउट शुरू कर दीजिए, तो आपके शेड्यूल में यह शामिल हो जाएगा। इससे आप अपने सभी कामों में नियमित हो जाएंगे और एक रूटीन बन जाएगा। आजकल हर कोई व्यस्त रहता है, ऐसे में वर्कआउट के लिए समय निकालना मुश्किल होता है, एक टाइम सेट हो जाने के आप खुद - ब - खुद करने लग जाएंगे।
READING
सुबह उठते ही प्रेरक और आध्यात्मिक विचारों के संपर्क में रहने वाले लोगों का जीवट कुछ भी नहीं करने वालों की तुलना में ज्यादा मजबूत होता है। अध्ययन में शामिल किए गए चालीस प्रतिशत लोग सुबह उठते ही ईश्वर के प्रति धन्यवाद या उसकी कृपा के लिए प्रार्थना करते थे।
ऐसे व्यक्ति तनाव से मुक्त रहते थे। इनके अलावा बयालीस प्रतिशत लोग ऐसे थे जो उठते ही प्रार्थना करने के बाद रोजमर्रा के कामों में जुट जाते थे। प्रार्थना के बाद आई प्रफुल्लता उनके दैनिक जीवन में भी दिन भर कायम रहती थी। इस तरह के अभ्यास या स्मरण और संपर्क से वंचित लोग अपेक्षाकृत ज्यादा तनाव और निराशा से घिरे रहते थे
S का मतलब SCRIBE यानि लिखना
जीवन को रिकॉर्ड करती है डायरी
डायरी लिखने का सबसे बड़ा फायदा है कि इंसान के पास हर चीज का रिकार्ड मेंटेन रहता है, अपने और अपनों से जुड़ी बातें अगर आप रोज डायरी में लिखेंगे तो आप कभी भी चीजों को भूल नहीं पायेंगे।
दूर होता है अकेलापन और अवसाद
आजकल भागम भाग भरी लाइफ में इंसान के पास अपनों के लिए वक्त ही नहीं होता है, ऐसे में डायरी की वजह से इंसान को अकेलापन महसूस नहीं होता, उसकी खुद से दोस्ती हो जाती है और वो कभी अवसाद ग्रसित नहीं होता।
डायरी के कारण आप स्वयं का आंकलन कर सकते हैं
आप अपनी क्षमता का ब्यौरा देखकर खुद को सुधारने का मौका दे सकते हैं। और आगे बढ़ने के लिये तय कर सकते हैं कि आगे आपको क्या करना है।
याददाश्त हमेशा मजबूत रहेगी
अगर आप डायरी लिखते हैं तो आपकी याददाश्त हमेशा मजबूत रहेगी, ना तो आप अपने किसी क्लोज का बर्थेडे भूलेंगे और ना ही एनिवर्सरी।
सुख-दुख की साथी है
डायरी डायरी में लिखीं आपकी भावनाएं आपको सुख-दुख का एहसास कराती हैं और इसी कारण आप मानसिक रूप से मजबूत होते हैं।
सफलता का मूल मंत्र है।
रेगुलेरिटी की आदत, आलस्य नहीं डायरी लिखने से इंसान के अंदर एक नियम बद्ध काम करने की आदत पड़ती है जो कि सफलता का मूल मंत्र है। सफलता का मूल मंत्र है।
अनुभवों से बदलती है
सोच और तस्वीर डायरी में आप दूसरे लोगों के अनुभव भी लिखें जिससे कि आपके अंदर दूसरों के अनुभवों से भी सीखने की आदत डेवलप होगी जो कि सफलता का मूल मंत्र हैं।
तो देर किस बात की? जल्दी से आज की पोस्ट में बताये हुए बिंदुओं पर काम करने लग जाइये. आप जितना ज्ल्दी सुबह की दिनचर्या को अपने जीवन में उतारेंगे उतना जल्दी सफलता की ओर अग्रसर होंगे | तो अगली पोस्ट में आपको बताऊगी कि सुबह जल्दी उठने के फ़ायदा क्या है साथ ही बताऊगी की आप कौनसे 7 प्रेक्टिकल तरीको को लाइफ में फॉलो करके सुबह जल्दी उठे और life को success बनाये |
Till Then... Stay Happy! Stay Blessed!
Dr. Gunjan Vishwakarma
⏩ पर्सनल टैरो रीडिंग एवं गाइडेन्स तथा स्प्रीचुअल हिलिंग एवं क्रिस्टल एरोमा थेरैपी के लिये सम्पर्क करे 📱 7424830300
S का अर्थ है Silence यानी शान्ति

Brilliant explaination Gunjan Ma'm.🙏💓
ReplyDeleteVery well explained , I need to get up early in the morning, I need to rectify this habbit
ReplyDeleteIt is aswame di ...you are always do great job for us . Thank u ...n god bless u 🙏🙏🙏
ReplyDeleteLuv u mam dat amazing👍
ReplyDeleteAmazing explanation gunjan mam.. Thank u so much for sharing such a informative knowledge related to our daily life..
ReplyDelete